0 विकेट फिर भी KKR में एंट्री, वरुण चक्रवर्ती की जगह लेने वाले कौन हैं सौरभ दुबे

आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में केकेआर के कप्तान ने अंतिम एकादश में एक ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया, जिसके नाम टी20 क्रिकेट में एक भी विकेट दर्ज नहीं है.

Kkr: 13 मई, 2026 को आरसीबी के खिलाफ मिली हार के साथ ही केकेआर का प्लेऑफ में पहुँचने का सपना लगभग चकनाचूर हो गया है. इस मुकाबले में केकेआर ने एक अहम फैसला लेते हुए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह सौरभ दुबे को अपनी ‘प्लेइंग इलेवन’ में शामिल किया. आइए जानते हैं कि कौन हैं सौरभ दुबे और उनका क्रिकेट करियर कैसा है.

कौन है सौरभ दूबे

आईपीएल 2026 के 57वें मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सौरभ दुबे को ‘प्लेइंग इलेवन’ में शामिल कर सबको चौंका दिया. विदर्भ से आने वाले सौरभ बाएं हाथ के एक ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी सटीक लेंथ और नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. 28 वर्षीय इस खिलाड़ी का ट्रैक रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है, जहाँ उन्होंने विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हुए मात्र 8 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. हालांकि, टी20 प्रारूप में उन्हें अब तक वैसी सफलता नहीं मिल पाई है. उन्होंने अब तक खेले 3 टी20 मैचों में एक भी सफलता हासिल नहीं की है, और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट (12.10) भी काफी महंगा रहा है. इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीम ने उन्हें अपने खेमे में जगह दी है।

घरेलू क्रिकेट का चमकता सितारा

सौरभ दुबे घरेलू क्रिकेट में अपने अच्छे प्रदर्शन की वजह से चर्चा में आए. उनकी प्रतिभा को देखते हुए पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खरीदा था, लेकिन उन्हें एख भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. अब आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है. दरअसल, केकेआर के तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह सौरभ दुबे को टीम में जगह मिली है . 

केकेआर: अजिंक्य रहाणे, फिन एलेन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी. सौरभ दुबे (इंपैक्ट प्लेयर)

आरसीबी: जैकब बेथल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, रसिख सलाम, जैकब डफी, जॉश हेजलवुड. देवदत्त पडिक्कल (इंपैक्ट प्लेयर)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >