पहले टेस्ट, अब वनडे... रोहित शर्मा और चयनकर्ताओं के बीच मतभेद, BCCI से की बातचीत

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं. चयन समिति 2027 विश्व कप की तैयारी में जुट गई है, जिससे रोहित और चयनकर्ताओं के बीच मतभेद की खबरें आ रही हैं. जानें क्या है पूरा मामला.

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा अभी भी वनडे क्रिकेट में भारत के लिए खेलना जारी रखना चाहते हैं और उनका अंतिम लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप खेलना है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चयन समिति अब भविष्य की टीम तैयार करने के मूड में है और उसने इस बारे में रोहित शर्मा तथा मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी संकेत दे दिए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ताओं का मानना है कि युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लगातार मौके दिए जाने चाहिए. यशस्वी जायसवाल को जब भी मौका मिला है वो भुनाने में कामयाब रहे हैं. इस कारण से चयन समिति चाहती है कि 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लगातार मौका दिया जाए.

‘रोहित को कोई रिटायर नहीं कर सकता’

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि किसी खिलाड़ी को रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, लेकिन चयनकर्ता अब आगे की योजना पर काम करना चाहते हैं. सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर देने के पक्ष में है. रोहित के भविष्य पर अंतिम फैसला उन्हें खुद लेना होगा.

इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा इस फैसले से पूरी तरह सहमत नहीं हैं. बताया जा रहा है कि इंग्लैंड में चल रही वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने बीसीसीआई अधिकारियों से इस विषय पर बातचीत भी की. फिलहाल बोर्ड या चयन समिति की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

टेस्ट रिटायरमेंट पर भी नहीं थी सहमति

पीटीआई की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर भी चयनकर्ताओं और खिलाड़ी के बीच पूरी सहमति नहीं थी. रोहित ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे से पहले सोशल मीडिया के जरिए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था. बताया जाता है कि चयन समिति चाहती थी कि वह पूरे दौरे के बाद फैसला लें.

रोहित की जगह कौन ले सकता है?

यदि रोहित शर्मा वनडे टीम से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार यशस्वी जायसवाल माने जा रहे हैं. मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित किया है और अब वनडे टीम में भी स्थायी जगह बनाने की ओर बढ़ रहे हैं. चयनकर्ताओं की नजर में वह भविष्य के लिए अहम खिलाड़ी हैं.

विराट कोहली को लेकर अलग सोच

जहां रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं चयनकर्ता विराट कोहली को 2027 वनडे विश्व कप तक टीम में बनाए रखना चाहते हैं. कोहली की फिटनेस, निरंतरता और बड़े मैचों में प्रदर्शन उन्हें अभी भी टीम का अहम हिस्सा बनाते हैं. इसी वजह से चयन समिति उन्हें आगामी विश्व कप अभियान का महत्वपूर्ण खिलाड़ी मान रही है.

2027 विश्व कप की तैयारी शुरू

भारत को 2027 वनडे विश्व कप से पहले लगभग 20 वनडे मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में चयनकर्ता अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने पर जोर दे रहे हैं. यही वजह है कि जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने की चर्चा तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें: डोप टेस्ट में फेल हुए पाकिस्तानी स्पिनर मोहम्मद नवाज, ICC ने लगाया तीन महीने का बैन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >