रोहित शर्मा की महिला फैन लेना चाहती थी सेल्फी, लेकिन फोन हुआ बंद; हिटमैन ने ऐसे रखा उसका दिल

Rohit Sharma : रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. एक महिला फैन के साथ उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी कह उठेगा-भाई रोहित तो कमाल हैं.

Rohit Sharma : आईपीए़ल 2026 में रोहित शर्मा भले ही चोटिल होने की वजह से सभी मैच ना खेल पाएं हों, लेकिन उनके फैंस अभी भी उन्हें दिलो जान से चाहते हैं. रोहित शर्मा का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी एक महिला फैन उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनके पीछे भाग रही है.

महिला फैन का फोन हुआ बंद तो राहुल ने कहा-मैं क्या करूं फिर

वायरल वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि रोहित शर्मा होटल के कमरे से निकल कर टीम की बस में बैठने जा रहे हैं, तभी एक रोहित की एक महिला फैन उनके पीछे भागती हुई आती है. वह खुशी के मारे चीख रही होती है और रोहित को गले लगाना चाहती है, लेकिन रोहित ने उन्हें रोकते हुए हाथ मिलाया. महिला के पीछे उसका बेटा भी हाथ में बैट पकड़े हुए भाग कर आता है. महिला एक सेल्फी लेती है, लेकिन तभी उसका फोन बंद हो जाता है. महिला वहां मौजूद लोगों से कहती है, अपना फोन दे दो प्लीज. तबतक रोहित अपनी बस की ओर जाने लगते हैं, लेकिन महिला और उसका बच्चा चीखने लगते हैं, तब रोहित कहते हैं मैं करूं फिर. आप जल्दी कर लो मैडम. उनके इतना कहने पर महिला किसी और का फोन लेकर उनके साथ सेल्फी लेती है और खुशी से झूम उठती है.

रोहित ने महिला फैन का दिल नहीं तोड़ा

रोहित शर्मा ने अपनी महिला फैन का दिल नहीं तोड़ा और उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उन्होंने थोड़ा इंतजार किया. जब महिला ने सेल्फी ले ली तब ही वे बस पर चढ़े. महिला उन्हें बार-बार यह कह रही थी कि यू आर दि बेस्ट. आईपीएल में अबतक रोहित शर्मा ने 5 पारी ही खेली, जिसमें वे दो अर्द्धशतक लगा चुके हैं. 4 मई को लखनऊ के खिलाफ रोहित ने 84 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें : प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद अक्षर का फूटा गुस्सा, कहा-हमने उम्मीद से कम रन बनाए; स्पिनर्स ने भी बहुत गलतियां की

तमिलनाडु में सत्ता पर सस्पेंस: बहुमत के दावे के बावजूद विजय को क्यों नहीं मिला राज्यपाल का बुलावा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >