Rajat Patidar Stunning Catch To Get Out Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी जितनी चर्चा में रही, उनका आउट होना भी उतना ही सुर्खियों में आ गया. सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने ऐसा शानदार कैच लपका, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए.
वैभव का शॉट हवा में जाते ही पाटीदार ने पीछे की ओर दौड़ लगा दी और करीब बाउंड्री के पास फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर कैच पूरा कर लिया. इस शानदार कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
40 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे ईस्ट जोन को वैभव सूर्यवंशी से तेज शुरुआत की उम्मीद थी. वैभव ने भी अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 40 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले. पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव ने एक बार फिर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की. यश ठाकुर की गेंद पर उन्होंने मिडविकेट की दिशा में जोरदार प्रहार किया, लेकिन गेंद बल्ले के बीचों-बीच नहीं आई. गेंद हवा में उठी और शॉर्ट मिडविकेट की दिशा में चली गई.
ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav Dance Video: सूर्यकुमार यादव का DANCE VIDEO वायरल, SKY ने लगाए जबरदस्त ठुमके
फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर लपका कैच
रजत पाटीदार ने गेंद को हवा में जाते ही भांप लिया. उन्होंने पीछे की ओर दौड़ लगाई और गेंद का पीछा करते हुए करीब बाउंड्री लाइन से लगभग 10 कदम पहले रजत पाटीदार ने खुद को पूरी तरह से झोंक दिया. रजत पाटीदार ने फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा. पाटीदार का यह प्रयास इतना बेहतरीन था कि वैभव सूर्यवंशी की अच्छी-खासी पारी का अंत एक यादगार फील्डिंग के साथ किया. कैच पूरा होते ही सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों ने पाटीदार को घेर लिया. वहीं, वैभव को भी निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा.
बड़े शॉट के चक्कर में गंवाया विकेट
वैभव ने इस पारी में 43 गेंदों का सामना किया और 3 चौके तथा 2 छक्के की मदद से 40 रन बनाए. खास बात यह रही कि जिस ओवर में वह आउट हुए, उसमें वैभव ने 3 चौके और एक छक्का जड़कर ईस्ट जोन की पारी को तेजी देने की कोशिश की थी. लगातार बड़े शॉट खेलने के बाद वैभव उसी ओवर की आखिरी गेंद पर एक और बड़ा प्रहार करना चाहते थे, लेकिन इस बार उनका शॉट सीधे रजत पाटीदार के शानदार कैच में बदल गया.
मैच में वैभव ने बनाए कुल 132 रन
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह मुकाबला बल्ले से शानदार रहा. उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 132 रन बनाए. पहली पारी में वैभव ने 92 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 40 रन जोड़े. हालांकि, दूसरी पारी में उनकी पारी का अंत जिस अंदाज में हुआ, उसने मुकाबले में एक और शानदार क्रिकेटिंग मोमेंट जोड़ दिया.
ये भी पढ़ें: Ajit Agarkar BCCI meeting: BCCI की अजीत अगरकर से जल्द होगी बैठक, चीफ सेलेक्टर के भविष्य पर फैसला संभव
