Fatima Sana fined 10 percent match fee: Fatima Sana पर ICC की बड़ी कार्रवाई, भारत के खिलाफ मैच में इशारा करना पड़ा भारी; लगा 10% जुर्माना

Fatima Sana fined 10 percent match fee: पाकिस्तान की फातिमा सना पर ICC कोड तोड़ने पर 10% जुर्माना लगा. शेफाली वर्मा के आउट होने पर किया था इशारा. जानें क्या है नियम.

Fatima Sana fined 10 percent match fee: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना पर भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक और डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है.

शेफाली वर्मा के विकेट के बाद किया था इशारा

भारत के खिलाफ मुकाबले में फातिमा ने शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद पवेलियन की ओर इशारा किया था. शेफाली ने पाकिस्तान के 55 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक शुरुआत की थी, लेकिन छठी गेंद पर कैच देकर आउट हो गईं. फातिमा ने कैच लेने के बाद यह इशारा किया, जिसे आईसीसी कोड के तहत उल्लंघन माना गया.

इसे भी पढ़े- Pakistan players mobile phones: Pakistan Team के खिलाड़ियों के मोबाइल क्यों हुए जब्त?

फातिमा सना ने कौन सा नियम तोड़ा?

ICC के मुताबिक फातिमा सना ने लेवल 1 के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया. यह नियम आउट होने के बाद बल्लेबाज को अपमानित करने या उसके खिलाफ आक्रामक प्रतिक्रिया (Aggressive response) भड़काने वाली भाषा, हरकत या इशारे से जुड़ा है. घटना भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को दुबई में खेले गए मुकाबले के दौरान हुई.

24 महीने में दूसरी बार हुई कार्रवाई

यह फातिमा सना का पिछले 24 महीनों में दूसरा अपराध है. नए डिमेरिट प्वाइंट के बाद इस अवधि में उनके कुल डिमेरिट प्वाइंट बढ़कर दो हो गए हैं. इससे पहले उन्हें 6 अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ T20I मैच के दौरान एक डिमेरिट प्वाइंट मिला था.

इसे भी पढ़े- Aditi Hundia Ishan Kishan century post: ईशान किशन के शतक पर अदिति हुंडिया का पोस्ट वायरल, लिखा- ‘A hundred, beautifully earned’

जुर्माना स्वीकार, नहीं हुई औपचारिक सुनवाई

फातिमा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज की सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया. इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. ICC के नियमों के अनुसार लेवल 1 उल्लंघन पर आधिकारिक चेतावनी से लेकर मैच फीस के अधिकतम 50 प्रतिशत तक जुर्माना और एक या दो डिमेरिट प्वाइंट दिए जा सकते हैं. पाकिस्तान के लिए एशिया कप में आगे बढ़ने का मौका अभी कायम है. टीम का अगला मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ है. जीत मिलने पर पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >