आईटीटीएफ विश्व रैंकिंग में शरत बनें भारत के नंबर 1 खिलाड़ी, काबिज सुर्तिथा शीर्ष 100 में पहुंची

अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल गुरूवार को हमवतन जी साथियान को पछाड़ते हुए आईटीटीएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भारतीय बन गए.

अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल गुरूवार को हमवतन जी साथियान को पछाड़ते हुए आईटीटीएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भारतीय बन गए. उन्होंने सात पायदान की छलांग लगाकर 31वां स्थान हासिल किया. शरत ने पिछले महीने ओमान ओपन में खिताब हासिल किया था जो उनका पिछले 10 साल में पहला आईटीटीएफ खिताब था.

इसकी बदौलत वह रैंकिंग सुधारने में सफल रहे. शरत ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण इस समय जो नकारात्मकता फैली है, उसमें यह अच्छी खबर है. अच्छा लग रहा है. इस लॉकडाउन के दौरान खेल से दूर रहने के दौरान मुझे ऐसी ही खबर की जरूरत थी. ” वहीं उनके युवा साथी साथियान 32वें स्थान पर खिसक गए. तेजी से आगे बढ़ रहे मुदित दानी ने भी रैंकिंग में अच्छी प्रगति की जिससे वह पहली बार अपने करियर में शीर्ष 200 में पहुंचे. उन्होंने नौ पायदान की छलांग लगायी और 200वें नंबर पर पहुंच गए.

हरमीत देसाई 72वें, एंथोनी अमलराज 100वें और मानव ठक्कर 139वीं रैंकिंग पर काबिज हैं. महिलाओं की रैंकिंग में मनिका बत्रा 63वें स्थान पर हैं जबकि सुर्तिथा मुखर्जी पहली बार शीर्ष 100 में प्रवेश करने में सफल रहीं. उन्होंने 14 पायदान के फायदे से 95वां स्थान हासिल किया. अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने प्रतियोगिताओं के शुरू होने तक रैंकिंग बंद कर दी है. कोविड-19 के कारण 30 जून तक सारे टूर्नामेंट स्थगित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >