झारखंड से रिंग में वापसी करेंगे अखिल कुमार

नयी दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी भारतीय मुक्केबाज अखिल कुमार झारखंड के रांची में सोमवार से शुरु हो रहे अखिल भारतीय पुलिस खेलों के लिये रिंग में उतरने को तैयार हैं. इस 32 वर्षीय मुक्केबाज की अंतिम बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2011 विश्व चैम्पियनशिप थी. अब अखिल अगले साल एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों पर निगाह […]

नयी दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी भारतीय मुक्केबाज अखिल कुमार झारखंड के रांची में सोमवार से शुरु हो रहे अखिल भारतीय पुलिस खेलों के लिये रिंग में उतरने को तैयार हैं.

इस 32 वर्षीय मुक्केबाज की अंतिम बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2011 विश्व चैम्पियनशिप थी. अब अखिल अगले साल एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों पर निगाह लगाये हैं.उन्होंने कहा, ‘‘मैं फिटनेस हासिल करने के लिये काफी कड़ी मशक्कत कर रहा हूं और मैं रांची में अखिल भारतीय पुलिस चैम्पियनशिप में भाग लूंगा. पिछले कई वर्षों से चोटें मुङो परेशान कर रही हैं, मुङो लगता है कि सही समय पर सही चैम्पियनशिप में भाग लेने से मैं जल्द ही अपने खेल में शीर्ष पर पहुंच जाउंगा. ’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >