सिंधू ने मकाउ में जीता खिताब

* फाइनल में कनाडा की मिशेल को दी मात मकाउ : भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को कनाडा की मिशेल ली को हरा कर मकाउ ओपन ग्रांप्री गोल्ड का महिला एकल खिताब जीता. शीर्ष वरीय 18 वर्षीय सिंधू ने सिर्फ 37 मिनट चले खिताबी मुकाबले […]

* फाइनल में कनाडा की मिशेल को दी मात

मकाउ : भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को कनाडा की मिशेल ली को हरा कर मकाउ ओपन ग्रांप्री गोल्ड का महिला एकल खिताब जीता. शीर्ष वरीय 18 वर्षीय सिंधू ने सिर्फ 37 मिनट चले खिताबी मुकाबले में मिशेल को सीधे गेम में 21-15, 21-15 से मात देकर अपना दूसरा ग्रांप्री गोल्ड खिताब जीता. उन्होंने इससे पहले मई में मलेशिया ओपन जीता था.

इस साल अजरुन पुरस्कार पानेवाली सिंधू ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और कनाडा की सातवीं वरीय खिलाड़ी का कोई मौका नही दिया. सिंधू ने पहले गेम के शुरुआती दो मिनट में ही 7-0 की बढ़त बना ली. फिर दुनिया की 30वें नंबर की खिलाड़ी को वापसी नहीं करने दी. मिशेल हालांकि 6-9 के स्कोर पर सिंधू की बढ़त को कम करने में सफल रहीं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने दबदबा बनाते हुए पहला गेम सिर्फ 16 मिनट में 21-15 से जीत लिया. दूसरे गेम की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला. एक समय स्कोर 5-5 से बराबर था.

मिशेल ने नेट पर बेहतर खेल दिखाया लेकिन सिंधू ने ब्रेक तक 11-6 की मजबूत बढ़त बना ली. सिंधू ने इसके बाद बेसलाइन पर बेहतर नियंत्रण दिखाते हुए खिताब जीता. सिंधू को खिताबी जीत के लिए नौ हजार डॉलर की इनामी राशि मिली. प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 120000 डॉलर थी. हैदराबाद की इस खिलाड़ी के लिए मौजूदा साल शानदार रहा है. मलेशिया ओपन में खिताबी जीत के अलावा वह विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतनेवाली भारत की पहली महिला एकल खिलाड़ी भी बनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >