पिस्टोरियस को मिली जमानत

प्रिटोरिया : पूर्व पैरालम्पिक चैम्पियन आस्कर पिस्टोरियस को गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोपी ठहराये जाने के बाद आज जमानत मिल गई जबकि उसके वकीलों ने कहा कि वे दक्षिण अफ्रीका की संवैधानिक अदालत में अपील करेंगे. जज ओब्रे लेडवाबा ने प्रिटोरिया हाई कोर्ट से कहा ,‘‘ मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल 2016 को होगी. […]

प्रिटोरिया : पूर्व पैरालम्पिक चैम्पियन आस्कर पिस्टोरियस को गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोपी ठहराये जाने के बाद आज जमानत मिल गई जबकि उसके वकीलों ने कहा कि वे दक्षिण अफ्रीका की संवैधानिक अदालत में अपील करेंगे.

जज ओब्रे लेडवाबा ने प्रिटोरिया हाई कोर्ट से कहा ,‘‘ मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल 2016 को होगी. पिस्टोरियस को 10000 रैंड की जमानत पर रिहा किया जा रहा है.” उन्होंने कहा कि पिस्टोरियस अपने घर में नजरबंद रहेंगे लेकिन जांच अधिकारी की अनुमति से प्रिटोरिया से बाहर जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि पिस्टोरियस की इलेक्ट्रानिक मानिटरिंग की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >