पल्लिकल बाढ़ राहत कोष में देंगी दो लाख रुपये

नयी दिल्ली : भारत की चोटी की स्क्वाश खिलाड़ी और चेन्नई निवासी दीपिका पल्लिकल ने शहर और राज्य में विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए आज तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये देने का फैसला किया. स्क्वाश में अपनी उपलब्धियों के लिये कई बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से पुरस्कार हासिल करने वाली दीपिका […]

नयी दिल्ली : भारत की चोटी की स्क्वाश खिलाड़ी और चेन्नई निवासी दीपिका पल्लिकल ने शहर और राज्य में विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए आज तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये देने का फैसला किया. स्क्वाश में अपनी उपलब्धियों के लिये कई बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से पुरस्कार हासिल करने वाली दीपिका तब हांगकांग में खेल रही थी जब मूसलाधार बारिश ने राज्य की राजधानी में कहर बरपाया.

विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैंने हांगकांग से चेन्नई में जल प्रलय देखी. पूरा शहर द्वीप जैसा बना गया और लोगों की पीड़ा देखकर वास्तव में मुझे बेहद दुख हुआ. मैं वापसी पर चेन्नई नहीं जा सकी और मुझे कल मुंबई के लिये उडान पकडनी पड़ी. मैं जल्द से जल्द चेन्नई पहुंचने की कोशिश करुंगी. ” उन्होंने कहा, ‘‘मैं राहत कार्यों में अपनी तरफ से मदद देने की कोशिश करुंगी. अभी मैं मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये जमा करवाउंगी. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >