अगले साल आईएसएल देखने भारत आएंगे रोनाल्डो

मकाउ : भारत के फुटबॉल प्रशंसकों को ब्राजील के पूर्व दिग्गज रोनाल्डो की झलक पाने के लिये अभी एक साल का इंतजार करना होगा क्योंकि अपने मित्र राबर्टो कार्लोस का आईएसएल मैच देखने का न्यौता वह 2016 में ही स्वीकार करने की स्थिति में रहेंगे. रोनाल्डो ने यहां एशियाई पोकर चैंपियनशिप के दौरान कहा, ‘‘मैं […]

मकाउ : भारत के फुटबॉल प्रशंसकों को ब्राजील के पूर्व दिग्गज रोनाल्डो की झलक पाने के लिये अभी एक साल का इंतजार करना होगा क्योंकि अपने मित्र राबर्टो कार्लोस का आईएसएल मैच देखने का न्यौता वह 2016 में ही स्वीकार करने की स्थिति में रहेंगे.

रोनाल्डो ने यहां एशियाई पोकर चैंपियनशिप के दौरान कहा, ‘‘मैं भारत जाकर इंडियन सुपर लीग देखना चाहूंगा लेकिन इस बार मुझे यहां से ब्राजील जाना है और इसलिए इस साल भारत दौरे पर नहीं जा पाउंगा. लेकिन अगले सत्र में मैं जरुर भारत आउंगा. ”

सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक रोनाल्डो ने हालांकि फुटबॉल में वापसी की संभावनाओं से इन्कार किया. रोनाल्डो से पूछा गया कि क्या उनका खिलाड़ी या कोच के रुप में आईएसएल से जुड़ने की योजना है, उन्होंने कहा, ‘फुटबॉल प्रशंसकों के लिये अच्छी खबर नहीं है. मैं वापसी नहीं कर रहा हूं कि मैं अब पहले की तरह चपल नहीं हूं. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >