रैंकिंग : श्रीकांत पांचवें स्थान पर पहुंचे, साइना नंबर दो पर बरकरार

नयी दिल्ली : भारत के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की आज जारी नवीनतम रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि शीर्ष महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल दूसरे स्थान पर बरकरार है. हाल में कुछ प्रतियोगिताओं में जल्द बाहर होने के बाद तीसरे नंबर की रैंकिंग से […]

नयी दिल्ली : भारत के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की आज जारी नवीनतम रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि शीर्ष महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल दूसरे स्थान पर बरकरार है.

हाल में कुछ प्रतियोगिताओं में जल्द बाहर होने के बाद तीसरे नंबर की रैंकिंग से खिसके श्रीकांत आज पुरुष एकल रैंकिंग में एक स्थान उपर चढ़ गए. पारुपल्ली कश्यप हालांकि दो स्थान के नुकसान ने नवीनतम रैंकिंग में 12वें स्थान पर खिसक गए हैं.
एचएस प्रणय 17वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि अजय जयराम हाल में डच ओपन का खिताब जीतने के बाद एक स्थान के फायदे से 24वें पायदान पर हैं. इस बीच महिला एकल में साइना और पीवी सिंधू अपनी पिछली रैंकिंग पर बरकरार है. साइना दूसरे जबकि सिंधू 13वें स्थान पर है.
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर है जबकि मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी भी एक स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर है. मिश्रित युगल में कोई भी भारतीय जोड़ी शीर्ष 25 में शामिल नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >