नडाल ने बहाया पसीना, जोकोविच की आसान जीत

बीजिंग : राफेल नडाल को चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आज यहां पूर्व बाल ब्वाय के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिये पसीना बहाना पडा लेकिन शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच को बीजिंग में अपनी लगातार 25वीं जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई. फार्म से बाहर चल रहे नडाल की चीन के 230वीं […]

बीजिंग : राफेल नडाल को चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आज यहां पूर्व बाल ब्वाय के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिये पसीना बहाना पडा लेकिन शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच को बीजिंग में अपनी लगातार 25वीं जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई.

फार्म से बाहर चल रहे नडाल की चीन के 230वीं रैकिंग के खिलाड़ी वु दीई ने चार बार सर्विस तोड़ी. दीई ने कभी शंघाई में नडाल के पास गेंद और तौलिया पहुंचाने का काम किया था. नडाल ने यह मैच आखिर में 6-4, 6-4 से जीता. सर्बियाई खिलाड़ी और अमेरिकी ओपन विजेता जोकोविच ने हालांकि इटली के सिमोन बोलेली पर 6-1, 6-1 से आसान जीत दर्ज की. यह मैच केवल 71 मिनट तक चला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >