साइना नेहवाल मिली पीएम मोदी से, तोहफे में दिया रैकेट

नयी दिल्ली : दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के अग्रिम तोहफे के तौर पर आज अपना रैकेट दिया जिसके साथ वह बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थी. मोदी कल 65 बरस के हो जाएंगे. पच्चीस साल की साइना ने कहा […]

नयी दिल्ली : दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के अग्रिम तोहफे के तौर पर आज अपना रैकेट दिया जिसके साथ वह बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थी. मोदी कल 65 बरस के हो जाएंगे.

पच्चीस साल की साइना ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से मिलकर काफी खुश हैं. साइना ने बैठक के बाद कहा, मुझे माननीय प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई देने की काफी खुशी है. मुझे उन्हें उनके जन्मदिन पर रैंकेट तोहफे में देने की खुशी है.

यह जानकर काफी अच्छा लगा कि वह नियमित तौर पर प्रत्येक खेल पर ध्यान देते हैं. इसके अलावा उन्होंने मुझसे मेरे मैचों के बारे में बातचीत भी की. उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में पदक के लिए मुझे बधाई भी दी. साइना के साथ इस दौरान उनके पिता हरवीर नेहवाल और आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के एमडी और सीईओ नीरव तोमर भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >