यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हारीं सेरेना विलियम्स, कैलेंडर ईयर ग्रैंड स्लेम जीतने का सपना टूटा

न्यूयार्क : अमेरिकन ओपन में रफेल नडाल की हार के बाद एक बड़ा उलटफेर यह हुआ है कि सेरेना विलियम्स सेमीफाइनल में हार गयीं हैं. उन्हें इटली की रॉबर्टा विंची ने 2-6,6-4,6-4 से परास्त किया. विंची को वरीयता क्रम में 43वां स्थान प्राप्त है. सेरेना की हार से उनका कैलेंडर ईयर ग्रैंड स्लैम जीतन का […]

न्यूयार्क : अमेरिकन ओपन में रफेल नडाल की हार के बाद एक बड़ा उलटफेर यह हुआ है कि सेरेना विलियम्स सेमीफाइनल में हार गयीं हैं. उन्हें इटली की रॉबर्टा विंची ने 2-6,6-4,6-4 से परास्त किया. विंची को वरीयता क्रम में 43वां स्थान प्राप्त है. सेरेना की हार से उनका कैलेंडर ईयर ग्रैंड स्लैम जीतन का सपना टूट गया है.

हालांकि मैच की शुरुआत ऐसे हुई थी कि लगा नहीं था कि सेरेना हार जायेंगी. सेरेना ने यह सेट आसानी से 2-6 से जीत लिया था. लेकिन दूसरे सेट में विंची ने वापसी की और लगातार दो सीट में शानदार खेल दिखाया और सेरेना का सपना तोड़ दिया. यह मुकाबला दो घंटे से अधिक चला.गौरतलब है कि सेरेना ने इस साल आस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीता है, लेकिन यूएस ओपन वह नहीं जीत सकीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >