बेंगलुरु बुल्स को हराकर यू मुंबा ने जीता प्रो कबड्डी खिताब

मुंबई : यू मुंबा की टीम ने आज रात यहां खचाखच भरे एनएससीआई स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 36-30 से हराकर दूसरी स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी ट्राफी जीती. जीत की प्रबल दावेदार के रुप में मैदान में उतरने वाली मुंबई की टीम को बेंगलुरु की टीम को हराने के लिए कडी मशक्कत […]

मुंबई : यू मुंबा की टीम ने आज रात यहां खचाखच भरे एनएससीआई स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 36-30 से हराकर दूसरी स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी ट्राफी जीती. जीत की प्रबल दावेदार के रुप में मैदान में उतरने वाली मुंबई की टीम को बेंगलुरु की टीम को हराने के लिए कडी मशक्कत करनी पडी. मेजबान टीम ने भी जीत की पुरजोर कोशिश की लेकिन अंत में उन्‍हें हार का मुंह देखना पडा.

इस जीत के साथ यू मुंबा को एक करोड़ रुपये की शीर्ष इनामी राशि मिली जबकि बुल्स को उपविजेता के रुप में 50 लाख रुपये की राशि से संतोष करना पडा. हाफ टाइम के समय यू मुंबा ने 16-8 से बढ़त बनाई हुई थी और यह टीम अंतिम समय तक स्कोर में अंतर बनाए रखने में कामयाब रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >