रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम पाक हॉकी टीम के कप्तान ने पद छोड़ा

कराची : पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान मोहम्मद इमरान ने राष्ट्रीय टीम के अगले साल होने वाले रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद आज अपना पद छोड़ दिया. आज फ्रांस के हाथों 1-2 की शिकस्त के साथ विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल्स में पाकिस्तान की टीम आठवें और अंतिम स्थान पर […]

कराची : पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान मोहम्मद इमरान ने राष्ट्रीय टीम के अगले साल होने वाले रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद आज अपना पद छोड़ दिया. आज फ्रांस के हाथों 1-2 की शिकस्त के साथ विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल्स में पाकिस्तान की टीम आठवें और अंतिम स्थान पर रही.

इमरान मुख्य चयनकर्ता इस्लाउद्दीन सिद्दिकी की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति के नक्शेकदम पर चले जिसने पाकिस्तान के 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था. बु्रसेल्स से इस तरह की अपुष्ट खबरें भी आई हैं कि मुख्य कोच और मैनेजर शहनाज शेख ने भी इस्तीफा दे दिया है.

इमरान ने बयान में कहा कि महासंघ ने उन्हें उनकी जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी स्वायत्तता दी थी और उन्होंने पीएचएफ को इस फैसले की जानकारी दे दी है. कप्तान का यह बयान हालांकि पाकिस्तान हाकी महासंघ के शीर्ष अधिकारियों का स्थिति को संभालने का प्रयास लगा.

इमरान ने कहा, खिलाडियों को सभी जरुरी सुविधाएं दी गई लेकिन वे प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि युवाओं को आगे आने और प्रदर्शन करने का मौका दिया जाए. ओलंपिक 1948 से यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान की हॉकी टीम खेलों के महाकुंभ का हिस्सा नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >