विंबलडन में भूपति और टिपसारेविच की जोड़ी पहले दौर में बाहर

लंदन : भारत के महेश भूपति और सर्बिया के उनके जोडीदार यांको टिपसारेविच को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के पहले दौर में आज यहां स्विट्जरलैंड के राबर्ट लिंडसेट और ऑस्ट्रिया के जर्गेन मेलजर से 3-6, 3-6, 2-6 से हार का सामना करना पडा. विजेता जोड़ी ने दस ऐस लगाये जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी […]

लंदन : भारत के महेश भूपति और सर्बिया के उनके जोडीदार यांको टिपसारेविच को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के पहले दौर में आज यहां स्विट्जरलैंड के राबर्ट लिंडसेट और ऑस्ट्रिया के जर्गेन मेलजर से 3-6, 3-6, 2-6 से हार का सामना करना पडा.

विजेता जोड़ी ने दस ऐस लगाये जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी केवल एक ऐस लगा पायी. यह मैच एक घंटा 26 मिनट तक चला. लिंडसेट और मेलजर ने अपने अधिकतर अंक पहली सर्विस पर जीते जिसने आखिर में अंतर पैदा किया. पुरुष युगल के ड्रॉ में शामिल अन्य भारतीयों में लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना पहले ही अपने अपने जोडीदारों के साथ दूसरे दौर में प्रवेश कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >