पेरिस : दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और पूर्व चैंपियन रोजर फेडरर आज यहां क्वार्टर फाइनल में अपने हमवतन स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका के हाथों सीधे सेटों में शिकस्त के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल से बाहर हो गये. दूसरे वरीय फेडरर को डेविस कप टीम के अपने साथी आठवें वरीय […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पेरिस : दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और पूर्व चैंपियन रोजर फेडरर आज यहां क्वार्टर फाइनल में अपने हमवतन स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका के हाथों सीधे सेटों में शिकस्त के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल से बाहर हो गये. दूसरे वरीय फेडरर को डेविस कप टीम के अपने साथी आठवें वरीय वावरिंका के हाथों 4-6, 3-6, 6-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
सत्रह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता फेडरर लगातार तीसरे साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं.रोलां गैरो पर 2009 के चैंपियन फेडरर की 18 मुकाबलों में वावरिंका के खिलाफ यह सिर्फ दूसरी हार है.
पहली बार फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले वावरिंका अब रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए जापान के पांचवें वरीय केई निशिकोरी और फ्रांस के 14वें वरीय जो विल्फ्रेड सोंगा के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे.