मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची साइना नेहवाल

कुआलालम्पुर : विश्व की नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज यहां संघर्षपूर्ण मुकाबले में चीन की सुन यू को हराकर पांच लाख डालर इनामी मलेशियाई ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनायी. तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय ने क्वार्टर फाइनल में सुन को 21-11, 18-21, 21-17 से हराया. […]

कुआलालम्पुर : विश्व की नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज यहां संघर्षपूर्ण मुकाबले में चीन की सुन यू को हराकर पांच लाख डालर इनामी मलेशियाई ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनायी. तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय ने क्वार्टर फाइनल में सुन को 21-11, 18-21, 21-17 से हराया. यह मुकाबला एक घंटे 11 मिनट तक चला.

साइना का अगला मुकाबला ओलंपिक चैंपियन ली झूरेई से होगा जो चोट के कारण पिछले साल बीडब्ल्यूएफ विश्व सुपर सीरीज से हट गयी थी. उन्होंने पिछले सप्ताह इंडिया सुपर सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया था. दो बार की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता ने साइना को आठ बार हराया है जबकि भारतीय खिलाडी ने उन्हें दो बार पराजित किया है. साइना ने 2010 में सिंगापुर ओपन और 2012 में इंडोनेशिया ओपन में झूरेई को हराया था.

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने सुन के खिलाफ शुरु से ही दबदबा बनाने की कोशिश की और चीनी खिलाड़ी को आसानी से अंक नहीं दिये. इंडिया ओपन की खिताबी जीत और विश्व में नंबर एक खिलाड़ी बनने के बाद उत्साह से भरी साइना ने लगातार आठ अंक बनाकर 12-4 की बढत बनायी और इसके बाद पीछे मुडकर नहीं देखा. उन्होंने पहला गेम आसानी से जीता.
विश्व में 15वें नंबर की सुन ने हालांकि दूसरे गेम में शानदार शुरुआत की और जल्द ही 7-1 की बढत बना ली. साइना ने हालांकि अच्छी वापसी की और 14-14 से स्कोर बराबर कर दिया. सुन ने इसके बाद मामूली बढत बनायी और आखिर में दूसरा गेम जीतकर मुकाबले को बराबरी पर ले आयी. साइना तुरंत ही इससे उबर गयी और तीसरे वह निर्णायक गेम के ब्रेक के समय वह 11-4 से बढत पर थी. सुन ने 8-14 से लगातार सात अंक बनाकर मामूली बढत हासिल की. एक समय दोनों खिलाड़ी 17-17 से बराबरी पर थी. भारतीय खिलाड़ी ने लगातार चार अंक बनाकर मैच अपने नाम किया.
साइना पिछले साल चाइना ओपन जीतने के बाद शानदार फार्म में है. उन्होंने सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड जीता. वह आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची और फिर उन्होंने पिछले सप्ताह इंडिया सुपर सीरीज का खिताब अपने नाम किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >