बाल-बाल बची भारत की फुटबॉल टीम, बस में अचानक आग लगने का खतरा

ढाका : यहां एएफसी चैम्पियनशिप क्वालीफायर्स में भाग लेने आई भारत की अंडर 23 फुटबॉल टीम को अभ्यास सत्र के बाद होटल लेकर जा रही बस में धुंआ उठने से आग लगने का खतरा पैदा हो गया. भारत की 30 सदस्यीय टीम में राष्ट्रीय सीनियर टीम के कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन भी मौजूद थे. खिलाड़ी घबराकर […]

ढाका : यहां एएफसी चैम्पियनशिप क्वालीफायर्स में भाग लेने आई भारत की अंडर 23 फुटबॉल टीम को अभ्यास सत्र के बाद होटल लेकर जा रही बस में धुंआ उठने से आग लगने का खतरा पैदा हो गया. भारत की 30 सदस्यीय टीम में राष्ट्रीय सीनियर टीम के कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन भी मौजूद थे. खिलाड़ी घबराकर बस से उतर गए. कुछ समय सड़क पर खडे रहने के बाद उन्हें पुलिस की गाडियों से होटल भेजा गया.

सुबह रिकवरी सत्र के बाद वे टीम होटल लौट रहे थे कि बस में से जलने की बू आने लगी और पिछले हिस्से में सिलेंडर से धुंआ उठता दिखा. भारतीय टीम के मीडिया अधिकारी निलांजन दत्ता ने बताया, हर कोई कुछ देर के लिये स्तब्ध रह गया. आयोजकों ने बाद में इसके लिये माफी मांगी. खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ सुरक्षित टीम होटल पहुंच गए और अब ठीक है.

उन्होंने कहा , इस इसकी कोई आधिकारिक शिकायत नहीं कर रहे हैं. सहयोगी स्टाफ में शामिल अंडर 23 कोच सेवियो मेडेइरा पैदल ही टीम होटल की ओर चल पडे थे जब पुलिस वैन से बारी बारी से उन्हें छोड़ा गया. मेडेइरा ने एआईएफएफ की वेबसाइट पर कहा , यह भयावह था. हम सब स्तब्ध रह गए थे. समझ में ही नहीं आ रहा था कि क्या करें.

उन्होंने कहा , हम बांग्लादेश पुलिस को धन्यवाद देते हैं जिसने समय पर सहयोग किया वरना हम मुसीबत में फंस सकते थे. भारत को कल बांग्लादेश से खेलना है. बांग्लादेश फुटबॉल महासंघ के महासचिव मोहम्मद अबु नईम सोहाग ने बाद में मेडेइरा बात की और घटना के बारे में जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >