सोचि (रुस) : भारतीय ग्रैंडमास्टर डी हरिका ने आज यहां कड़े मुकाबले में जार्जिया की मैरी अराबिद्जे को हराकर विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनायी. पहली बाजी हारने वाली शीर्ष वरीय भारत की कोनेरु हंपी ने क्वार्टर फाइनल की दूसरी बाजी में उक्रेन की मारिया मुजिचुक को हराकर उन्हें टाईब्रेकर के लिए मजबूर किया.
विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची डी हरिका, हंपी खेलेंगी टाईब्रेकर
सोचि (रुस) : भारतीय ग्रैंडमास्टर डी हरिका ने आज यहां कड़े मुकाबले में जार्जिया की मैरी अराबिद्जे को हराकर विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनायी. पहली बाजी हारने वाली शीर्ष वरीय भारत की कोनेरु हंपी ने क्वार्टर फाइनल की दूसरी बाजी में उक्रेन की मारिया मुजिचुक को हराकर उन्हें टाईब्रेकर के लिए […]

हरिका ने करीबी बाजी में सफेद मोहरों से खेलते हुए जीत दर्ज की.दूसरी तरफ टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हंपी को हर हाल में जीत दर्ज करनी थी और उन्होंने मैरी को हराकर अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया. क्वार्टर फाइनल के नतीजे के लिए अब हंपी और मैरी को टाईब्रेकर खेलना होगा. इन दोनों को पहले 25 मिनट के दो रेपिड मुकाबले खेलने होंगे और अगर तब भी बाजी बराबर रहती है तो कम अवधि के और मुकाबले खेलकर विजेता का फैसला होगा.