शतरंज में भी शुरू होगा ट्वेंटी-20 फॉरमेट

कोलकाता : क्रिकेट की तरह अब शतरंज में भी ट्वेंटी – 20 प्रारूप होगा तथा ग्रैंडमास्टर दिव्येंदु बरुआ और कोलकाता का एक व्यवसायी ने इसे लोकप्रिय बनाने का बीड़ा उठाया है. देश के दूसरे ग्रैंडमास्टर बरुआ और व्यवसायी प्रदीप सदानी ने शतरंज के इस नये प्रारूप को जारी किया. इसमें एक नया मोहरा होगा जिसे […]

कोलकाता : क्रिकेट की तरह अब शतरंज में भी ट्वेंटी – 20 प्रारूप होगा तथा ग्रैंडमास्टर दिव्येंदु बरुआ और कोलकाता का एक व्यवसायी ने इसे लोकप्रिय बनाने का बीड़ा उठाया है. देश के दूसरे ग्रैंडमास्टर बरुआ और व्यवसायी प्रदीप सदानी ने शतरंज के इस नये प्रारूप को जारी किया. इसमें एक नया मोहरा होगा जिसे डायनेमो कहा जायेगा. इसमें घोड़े और ऊंट दोनों की शक्तियां होंगी.

प्रत्येक रंग के दो डायनामोज के साथ प्यादों के भी दो सेट होंगे जिससे यह काले और सफेद मोहरों के 20 – 20 मोहरों को मुकाबला बन जायेगा. इसमें पारंपरिक प्रारूप के 64 खानों की बजाय 100 खाने होंगे.बरुआ ने कहा, यह नया विचार है जिसकी हम दो साल से योजना बना रहे थे. अतिरिक्त मोहरों के कारण यह अधिक कड़ा हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >