विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप : हंपी ने तिंगजेई को हराया, अंतिम 16 पर नजरें

सोचि (रुस) : शीर्ष वरीय भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरु हंपी ने यहां चल रही विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में चीन की तिंगजेई ली को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की ओर कदम बढ़ाया. पहले मुकाबले में मिस्र की अयाह मोएत्ज के खिलाफ दो जीत के बाद हंपी ने ली के खिलाफ भी पहली बाजी […]

सोचि (रुस) : शीर्ष वरीय भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरु हंपी ने यहां चल रही विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में चीन की तिंगजेई ली को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की ओर कदम बढ़ाया. पहले मुकाबले में मिस्र की अयाह मोएत्ज के खिलाफ दो जीत के बाद हंपी ने ली के खिलाफ भी पहली बाजी में आसानी से जीत दर्ज की.

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर डी हरिका को अमेरिका की इरीना क्रुश ने बराबरी पर रोका। दूसरी बाजी में अब हरिका दबाव में हो सकती हैं क्योंकि उन्हें काले मोहरों से खेलना है.हंपी के अलावा लिथुआनिया की विक्टोरिजा किमिलाइट और एलेक्सांद्रा कोस्तेनिक, वेलेनटीना गुनिना और एलिसा गालियामोवा की रुस की तिकडी भी दूसरे दौर की पहली बाजी जीतने में सफल रहीं.
इस साल की चैंपियनशिप नाकआउट आधार पर खेली जा रही है जिसमें प्रत्येक दौर में दो बाजियां खेली जायेगी.भारत की ही क्वालीफायर मैरी आन गोम्स पहले ही दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >