प्रशंसकों को लगा बड़ा झटका, इंडियन ओपन से पहले साइना के कंधे में दर्द

नयी दिल्ली : भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के लगातार कंधे में दर्द बना हुआ है. साइना को यह दर्द इस माह के शुरु में बर्मिंघम में हुई ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दौरान उभर कर आया था. ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साइना ने ट्वीट करके कहा, मेरे कंधे में दर्द हो रहा […]

नयी दिल्ली : भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के लगातार कंधे में दर्द बना हुआ है. साइना को यह दर्द इस माह के शुरु में बर्मिंघम में हुई ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दौरान उभर कर आया था. ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साइना ने ट्वीट करके कहा, मेरे कंधे में दर्द हो रहा है उम्मीद है जल्दी ही ठीक हो जाएगा.

साइना की यह खबर उन लाखों खेल प्रेमियों के लिये झटका है जो यहां सीरी फोर्ट में इंडियन ओपन में उनके खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. यह प्रतियोगिता 24 मार्च से क्वालीफायर मुकाबलों के साथ शुरु होगी. पिछले मंगलवार को अपना 25वां जन्मदिन मनाने वाली साइना ने कहा, दर्द जरुर है लेकिन बहुत गंभीर नहीं है. इस माह साइना आल इंग्लैंड के फाइनल में पंहुचने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी थी और इस समय वह विश्व की दूसरी वरीय खिलाडी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >