ऑस्कर पिस्टोरियस को झटका, अभियोजन पक्ष की अपील हाईकोर्ट ने नहीं की खारिज

जोहांसिबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या मामले में आज तब एक झटका लगा, जब उनके वकील अभियोजन पक्ष को उनपर हत्या के मामले की आगे सुनवाई करवाने से नहीं रोक सके. गौरतलब है कि पिछले वर्ष ऑस्कर को हत्या के मामले से बरी कर दिया गया था और […]

जोहांसिबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या मामले में आज तब एक झटका लगा, जब उनके वकील अभियोजन पक्ष को उनपर हत्या के मामले की आगे सुनवाई करवाने से नहीं रोक सके.

गौरतलब है कि पिछले वर्ष ऑस्कर को हत्या के मामले से बरी कर दिया गया था और उन्हे गैरइरादतन हत्या का दोषी बताते हुए पांच वर्ष की सजा सुनायी गयी थी. अभियोजन पक्ष उन्हें हत्या का दोषी मानते हुए उन्हें हत्या के मामले में दोषी ठहराना चाहता है. ऑस्कर की प्रेमिका रीवा की हत्या वर्ष 2013 में हुई थी.आज जोहांसिबर्ग के हाई कोर्ट ने उस अपील को ठुकरा दिया जिसमें ऑस्कर के वकील ने अभियोजन पक्ष की अपील को ठुकराने की मांग की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >