अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से फोरलेन का संन्यास

तोक्यो : उरुग्वे की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने वाले डियगो फोरलान ने आज अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की. इस 35 वर्षीय स्ट्राइकर ने उरुग्वे की तरफ से 112 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 36 गोल किये. उन्होंने तीन विश्व कप में दक्षिण अमेरिकी देश का प्रतिनिधित्व किया तथा 2011 में उरुग्वे […]

तोक्यो : उरुग्वे की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने वाले डियगो फोरलान ने आज अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की. इस 35 वर्षीय स्ट्राइकर ने उरुग्वे की तरफ से 112 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 36 गोल किये. उन्होंने तीन विश्व कप में दक्षिण अमेरिकी देश का प्रतिनिधित्व किया तथा 2011 में उरुग्वे को कोपा अमेरिका ट्रॉफी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

फोरलान ने अपने जापानी क्लब केरेजो ओसाका में संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह बहुत मुश्किल फैसला था. लेकिन मुझे लगता है कि यह सही समय है. हर चीज की शुरुआत और अंत होता है. मुझे लगता है कि यह नयी पीढी के खिलाडियों के लिये जगह छोड़ने का समय है. यह राष्ट्रीय टीम के लिये नयी दिशा में आगे बढ़ने का समय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >