एशिया कप 2019 की मेजबानी करेगा यूएई

मनामा : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सर्वसम्मति से 2019 एशिया कप की मेजबानी के लिए चुना गया. इस बात की जानकारी एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने दी.फुटबाल वेबसाइट के अनुसार एएफसी प्रमुख शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने कहा, यूएई ने सर्वसम्मति से यह अधिकार हासिल किया. इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए […]

मनामा : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सर्वसम्मति से 2019 एशिया कप की मेजबानी के लिए चुना गया. इस बात की जानकारी एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने दी.फुटबाल वेबसाइट के अनुसार एएफसी प्रमुख शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने कहा, यूएई ने सर्वसम्मति से यह अधिकार हासिल किया. इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए यूएई और ईरान के बीच मुकाबला था.यूएई को दूसरी बार इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है. इससे पहले 1996 में उसने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >