क्रिकेट से जुडी हर गतिविधि से अपडेट रखने के कई ऐप्स लांच

नयी दिल्ली : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड के क्वार्टर फाइनल में भारत के शामिल होने की संभावना बढने के साथ कई कंपनियों ने बाजार में ऐसे अनेक ऐप्स पेश किए हैं जो खेल प्रमियों को क्रिकेट से जुडी हर गतिविधि से अपडेट रखेंगे. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के आधिकारिक ऐप के जरिए क्रिकेट प्रेमी वर्ल्ड कप […]

नयी दिल्ली : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड के क्वार्टर फाइनल में भारत के शामिल होने की संभावना बढने के साथ कई कंपनियों ने बाजार में ऐसे अनेक ऐप्स पेश किए हैं जो खेल प्रमियों को क्रिकेट से जुडी हर गतिविधि से अपडेट रखेंगे. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के आधिकारिक ऐप के जरिए क्रिकेट प्रेमी वर्ल्ड कप फैंटेसी लीग खेल सकते हैं और इसका वर्ल्ड कप जीत सकते हैं.

इसी तरह, यूसीब्राउजर ने अपना ऐप यूसी-क्रिकेट पेश किया है जो लाइव स्कोर कमंटरी, इंटरव्यू, फोटो एवं वीडियो देखने की सहूलियत प्रदान करता है. यह ऐप लोगों को अंक इकट्ठा कर मैकबुक एयर, आईफोन-6 आदि जीतने का मौका देता है.

इन ऐप्स की श्रृंखला में आईएसपीएनक्रिकइन्फो भी शामिल है जो यूजर्स को ताजा स्कोर , रिकार्ड, रैंकिंग एवं आडिया व वीडियो पोस्टकार्ड की सुविधा देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >