डब्ल्यूएसए इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में पल्लिकल और चिनप्पा होंगी आमने - सामने

टोरंटो : भारत की चोटी की स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल और जोशना चिनप्पा ग्रेनाइट ओपन डब्ल्यूएसए इंटरनेशनल 25 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने – सामने होंगी.तीसरी वरीयता प्राप्त पल्लिकल ने कल रात विश्व की पूर्व नंबर दो खिलाडी जेनी डनकाफ को पांच गेम तक चले कड़े मुकाबले में 11-8, 9-11, 11-6, 7-11, 13-11 से हराकर […]

टोरंटो : भारत की चोटी की स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल और जोशना चिनप्पा ग्रेनाइट ओपन डब्ल्यूएसए इंटरनेशनल 25 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने – सामने होंगी.तीसरी वरीयता प्राप्त पल्लिकल ने कल रात विश्व की पूर्व नंबर दो खिलाडी जेनी डनकाफ को पांच गेम तक चले कड़े मुकाबले में 11-8, 9-11, 11-6, 7-11, 13-11 से हराकर चिनप्पा के साथ रोमांचक सेमीफाइनल की नींव रखी.

सातवीं वरीय चिनप्पा ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया की राचेल ग्रिनहैम को केवल 23 मिनट में 11-1, 11-8, 11-6 से परास्त किया.
विश्व में 21वें नंबर की चिनप्पा ने बाद में कहा, राचेल से भिड़ना हमेशा मुश्किल रहा है. आज वह अपने असली रंग में नहीं दिखी. मैं तीन गेम में मैच जीतकर खुश हूं. पल्लिकल को 75 मिनट तक जूझना पड़ा. उन्होंने कहा, जीतकर वास्तव में खुश हूं. जेन ने आज वास्तव में अच्छा खेल दिखाया.

दूसरा सेमीफाइनल ब्रिटिश राष्ट्रीय चैंपियन सराह जेन पैरी और शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा सोबी के बीच खेला जायेगा.पैरी ने डेनमार्क की गैरवरीय लाइन हेनसेन को 11-5, 12-10, 9-11, 11-5 से जबकि विश्व में दसवें नंबर की सोबी ने मलेशिया की डेलिया अर्नोल्ड को 11-6, 11-3, 11-8 से पराजित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >