टाटा राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे देश के शीर्ष तीरंदाज

हैदराबाद : ओलंपिक खिलाड़ी दीपिका कुमारी समेत देश के शीर्ष तीरंदाज कल से यहां शुरु हो रहे टाटा राष्ट्रीय रैंकिंग तीरदांजी टूर्नामेंट (एनआरएटी) में हिस्सा लेंगे. भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव अनिल कामिनेनी ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, रिकर्व एवं कपांउड प्रारुपों में ओलंपिक और विश्व कप खिलाडियों तथा एशियाई खेलों के पदक विजेताओं […]

हैदराबाद : ओलंपिक खिलाड़ी दीपिका कुमारी समेत देश के शीर्ष तीरंदाज कल से यहां शुरु हो रहे टाटा राष्ट्रीय रैंकिंग तीरदांजी टूर्नामेंट (एनआरएटी) में हिस्सा लेंगे. भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव अनिल कामिनेनी ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, रिकर्व एवं कपांउड प्रारुपों में ओलंपिक और विश्व कप खिलाडियों तथा एशियाई खेलों के पदक विजेताओं समेत देश के शीर्ष तीरंदाज इस साल के पहले एनआरएटी में हिस्सा लेंगे जो 12 से 19 फरवरी के बीच आयोजित होगा.

यहां पीपुल्स प्लाजा में होने वाले टूर्नामेंट में सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्गों में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए होगा. पिछले साल इंचेओन एशियाई खेलों में कपाउंड तीरंदाजी टीम प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीतने वाली अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और संदीप कुमार की भारतीय पुरुषों की तिकडी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी.

एशियाई खेलों के दूसरे पदक विजेता तरुणदीप राय, तृषा देव भी टूर्नामेंट में खेलेंगे. राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले जयंत तालुकदार, बोम्बायला देवी और अन्य तीरदांज भी एनआरएटी में हिस्सा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >