नयी दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम स्पेन के 15 दिवसीय दौरे पर रवाना होने के लिये तैयार है. इस दौरान वह दस से 24 फरवरी के बीच वेलेंसिया में मैच खेलेगी. इस दौरे के लिये अभ्यास शिविर इस महीने के शुरु में मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में लगाया गया था. यह सीरीज सात से 15 मार्च के बीच होने वाले एफआईएच विश्व लीग राउंड दो की तैयारियों के लिये है.
इस दौरे के दौरान भारतीय महिला टीम स्पेन के खिलाफ दो मैच खेलेगी. इसके बाद वह नीदरलैंड के हॉकी क्लब जीसीएचसी और एचडीएम के खिलाफ भी मैच खेलेगी. इसके अलावा भारतीय टीम का जर्मनी के खिलाफ भी दो मैच खेलने का कायक्रम है. टीम की अगुवाई रितु रानी करेंगी. दीपिका उप कप्तान होंगी.
