साइना के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा बैडमिंटन महासंघ !
भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है बैडमिंटन महासंघ. साइना के अलावा अन्य शीर्ष खिलाडियों के खिलाफ भी बोर्ड न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर सकता है. दरअसल बैडमिंटन महासंघ का शीर्ष खिलाडियों पर आरोप है कि पिछले पांच-छह सालों से ये […]
भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है बैडमिंटन महासंघ. साइना के अलावा अन्य शीर्ष खिलाडियों के खिलाफ भी बोर्ड न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर सकता है.
दरअसल बैडमिंटन महासंघ का शीर्ष खिलाडियों पर आरोप है कि पिछले पांच-छह सालों से ये खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में भाग नहीं ले रहे हैं. महासंघ के सचिव ने कहा कि साइना सहित अन्य शीर्ष खिलाडियों को कई दफा मेल भी किया गया, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया.
उन्होंने कहा कि साइना नेहवाल ने पिछले पांच-छह सालों में कोई भी राष्ट्रीय खेल में हिस्सा नहीं लिया है. जबकी साइना जैसी सिनियर खिलाडियों को चाहिए कि वे राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेकर आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहित करें. महासंघ की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देश में होने वाली बड़ी स्पार्धाओं में हिस्सा लेना ही नहीं चाहती हैं, केवल उनका ध्यान अंतरराष्ट्रीय स्पार्धाओं में होता है.