तिरुवनंतपुरम : मौजूदा राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र के एक 21 वर्षीय नेटबाल खिलाड़ी की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई. मयूरीश पवार अभ्यास के बाद दिल का दौरा पड़ने से गिर गया और करीबी निजी अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. राष्ट्रीय खेल सचिवालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
एक अधिकारी ने कहा , वह वेल्लायानी स्थित इंडोर स्टेडियम पर अभ्यास के बाद अपने कमरे की ओर जा रहा था. अचानक वह गिर पडा जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्टमार्टम के बाद उसका पार्थिव शरीर टीम और परिजनों के हवाले किया जायेगा.
