हॉकी इंडिया लीग : पंजाब के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी दबंग मुंबई

मुंबई : हॉकी इंडिया लीग में नयी नवेली दबंग मुंबई टीम कल तीसरे सत्र के अपने पहले मुकाबले में पिछली उपविजेता जेपी पंजाब वारियर्स से खेलेगी. डोइट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की मुंबई टीम में ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व कप विजेता फारवर्ड ग्लेन टर्नर और भारत के अर्जुन हलप्पा जैसे कई बेहतरीन खिलाडी हैं. इनके […]

मुंबई : हॉकी इंडिया लीग में नयी नवेली दबंग मुंबई टीम कल तीसरे सत्र के अपने पहले मुकाबले में पिछली उपविजेता जेपी पंजाब वारियर्स से खेलेगी. डोइट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की मुंबई टीम में ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व कप विजेता फारवर्ड ग्लेन टर्नर और भारत के अर्जुन हलप्पा जैसे कई बेहतरीन खिलाडी हैं. इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मिडफील्डर मैथ्यू स्वान और जेरेमी हैवर्ड , बेल्जियम के टाम बून की मौजूदगी मुंबई टीम को दमदार बनाती है.

मुंबई के पास एड्रियन डिसूजा जैसा अनुभवी गोलकीपर हैं तो भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्टार हलप्पा, भरत चिकारा , वी एस विनय और विक्रम पिल्लै भी हैं. हलप्पा ने कहा , कागजों पर टीम काफी मजबूत लग रही है लेकिन देखना है कि हम मैदान पर कैसा प्रदर्शन करते हैं. टर्नर जैसे खिलाडियों का मानना है कि पिछले साल की तुलना में रणनीति और तैयारी बेहतर है. दूसरी ओर पंजाब के पास ऑस्ट्रेलिया के महान फारवर्ड जैमी ड्वायेर जैसा खिलाड़ी है जो चोट के बाद साढे चार महीने में वापसी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >