मां बनने वाली हैं टेनिस खिलाड़ी ली ना, गर्भवती होने की घोषणा की

मेलबर्न : चीन की स्टार टेनिस खिलाड़ी ली ना ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन में 15000 दर्शकों के सामने गर्भवती होने की घोषणा की. दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता और ऑस्ट्रेलियाई ओपन में काफी लोकप्रिय ली ना ने पिछले साल यहां खिताब जीतने के बाद सितंबर में संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया था. वह […]

मेलबर्न : चीन की स्टार टेनिस खिलाड़ी ली ना ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन में 15000 दर्शकों के सामने गर्भवती होने की घोषणा की. दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता और ऑस्ट्रेलियाई ओपन में काफी लोकप्रिय ली ना ने पिछले साल यहां खिताब जीतने के बाद सितंबर में संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया था. वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन में 2011 और 2013 में फाइनल में भी पहुंची.

इस साल मेलबर्न पार्क में ली ना सम्मानित अतिथि हैं और उन्होंने रोड लेवर एरेना में रोजर फेडरर के शुरुआती मैच से पूर्व दर्शकों को बताया कि वह गर्भवती हैं. ली ना ने कहा, डेनिस और मैं काफी रोमांचित हैं. हमारा पहला बच्चा गर्मियों में जन्म लेगा. उनकी इस घोषणा पर दर्शकों ने खुशी का इजहार किया जबकि मारिया शारापोवा ने उन्हें बधाई दी. रुस की दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी शारापोवा ने कहा, मुझे लगता है कि वह अच्छी मां बनेगी. मुझे लगता है कि यह उनके जीवन में रोमांचक नया अध्याय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >