मोहम्मद अली फिर अस्पताल में भर्ती

लुईिवल (अमेरिका) : महान मुक्केबाज मोहम्मद अली को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अली के प्रवक्ता बॉब गुनेल ने बताया कि उनको को मूत्र संबंधी संक्रमण के बाद की जाने वाली देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व विश्व हेवीवेट मुक्केबाजी चैंपियन को इस हफ्ते की शुरुआत […]

लुईिवल (अमेरिका) : महान मुक्केबाज मोहम्मद अली को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अली के प्रवक्ता बॉब गुनेल ने बताया कि उनको को मूत्र संबंधी संक्रमण के बाद की जाने वाली देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने कहा कि पूर्व विश्व हेवीवेट मुक्केबाजी चैंपियन को इस हफ्ते की शुरुआत में एक अज्ञात अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है. इससे पहले अली को 20 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह मूत्र संबंधी गंभीर संक्रमण से पीड़ित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >