भक्ति शर्मा को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दी बधाई

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज भारतीय तैराक भक्ति शर्मा को बधाई दी. राष्ट्रपति ने भक्ति शर्मा को ट्वीट कर बधाई दी है और कहा है कि उनकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है. खासकर युवा वर्ग को उनपर गर्व होना चाहिए.गौरतलब है कि भारतीय तैराक भक्ति शर्मा ने अंर्टाटिक महासागर में […]

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज भारतीय तैराक भक्ति शर्मा को बधाई दी. राष्ट्रपति ने भक्ति शर्मा को ट्वीट कर बधाई दी है और कहा है कि उनकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है. खासकर युवा वर्ग को उनपर गर्व होना चाहिए.गौरतलब है कि भारतीय तैराक भक्ति शर्मा ने अंर्टाटिक महासागर में 1.4 मील की दूरी 52 मिनट में पूरी की थी. भक्ति ने ब्रिटिश ओपन वाटर तैराक लेविस पुग और अमेरिका की लेन काक्स के पिछले रिकार्ड को तोड़ दिया.

भक्ति यह रिकार्ड कायम करने वाली दुनिया की सबसे युवा और एशिया की पहली तैराक है. हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी ने कहा, हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं कि भक्ति शर्मा ने एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है. पूरे देश को इस पर गर्व होगा.

भक्ति को 2010 में तेनजिंग नार्वे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. भक्ति पिछले दस वर्षों से खुले पानी में तैराकी के रिकार्ड बना रही है. अब तक वह पांचों महासागरों में तैर कर जीत हासिल कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >