एचएसबीसी गोल्फ चैंपियनशिप में जीव की अच्छी शुरुआत

अबुधाबी : जीव मिल्खा सिंह ने अबुधाबी एचएसबीसी गोल्फ चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर में आज यहां चार अंडर 68 का कार्ड बनाया और इस बीच उन्होंने कोई बोगी नहीं की. पिछले वर्ष अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले भारतीय गोल्फर ने चार बर्डी जमायी और वह संयुक्त 14वें स्थान पर हैं. […]

अबुधाबी : जीव मिल्खा सिंह ने अबुधाबी एचएसबीसी गोल्फ चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर में आज यहां चार अंडर 68 का कार्ड बनाया और इस बीच उन्होंने कोई बोगी नहीं की.

पिछले वर्ष अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले भारतीय गोल्फर ने चार बर्डी जमायी और वह संयुक्त 14वें स्थान पर हैं. कुछ खिलाडियों ने अभी पहले दौर का खेल पूरा नहीं किया था. यूरोपियन टूर का सदस्य बनने के बाद अपनी पहली प्रतियोगिता में भाग ले रहे अनिर्बान लाहिडी ने पार 72 का कार्ड बनाया जबकि शिव कपूर को जूझना पडा और उन्होंने चार ओवर 76 का स्कोर किया.

दो बार के मेजर विजेता मार्टिन केमर ने पहले दौर में आठ अंडर 64 का कार्ड बनाया और वह शीर्ष पर हैं. उन्होंने दस बर्डी बनायी और दो बोगी की. वह बेल्जियम के 22 वर्षीय थामस पीटर्स (65) से एक शॉट आगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >