रोजर फेडरर ने दर्ज की अपने करियर की 1000वीं जीत

ब्रिस्बेन: महान टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर ने आज यहां अपने करियर की 1000वीं जीत दर्ज करके ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. शीर्ष वरीयता प्राप्त फेडरर ने फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिच को दो घंटे 13 मिनट तक चले मैच में 6-4, 6-7, 6-4 से पराजित किया. यह उनके करियर का कुल […]

ब्रिस्बेन: महान टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर ने आज यहां अपने करियर की 1000वीं जीत दर्ज करके ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया.

शीर्ष वरीयता प्राप्त फेडरर ने फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिच को दो घंटे 13 मिनट तक चले मैच में 6-4, 6-7, 6-4 से पराजित किया. यह उनके करियर का कुल 83वां खिताब है.

स्विट्जरलैंड के 33 वर्षीय फेडरर एटीपी टूर में 1000 जीत दर्ज करने वाले दुनिया के केवल तीसरे खिलाडी बन गये हैं. उनसे पहले जिम्मी कोनर्स (1253) और इवान लेंडल ( 1071 ) ने यह उपलब्धि हासिल की थी. फेडरर का यह कुल 1227वां मैच था.

स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के हाथों में ‘फेडरर 1000’ की तख्तियां थी और इस स्विस खिलाडी ने जीत दर्ज करने के बाद उनका भी आभार व्यक्त किया.

आस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाडी राड लीवर ने फेडरर को ट्राफी सौंपते हुए बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘‘बधाई रोजर, 1000वीं जीत के लिये. ’’ फेडरर ने कहा, ‘‘यह मेरे लिये विशेष क्षण है. मैं बहुत खुश हूं. आप लोगों के सामने 1000वीं जीत दर्ज करना मेरे लिये काफी मायने रखती है. मैं इस मैच को कभी नहीं भूलूंगा. ’’ सत्रह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता फेडरर ने इस तरह से वर्ष 2015 के सत्र का भी शानदार आगाज किया. वह अब 19 जनवरी से शुरु होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के लिये मेलबर्न जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >