प्रतिबंध के दौरान अपनी तकनीक में सुधार की कोशिश करुंगी : सरिता देवी

गुवाहाटी : एक साल के लिये प्रतिबंधित एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता एल सरिता देवी ने कहा कि वह इस दौरान अपनी तकनीक में सुधार पर मेहनत करेगी ताकि रियो ओलंपिक 2016 के लिये खुद को तैयार कर सके. सरिता ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा , मैं इस साल अपनी कमजोरियों पर […]

गुवाहाटी : एक साल के लिये प्रतिबंधित एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता एल सरिता देवी ने कहा कि वह इस दौरान अपनी तकनीक में सुधार पर मेहनत करेगी ताकि रियो ओलंपिक 2016 के लिये खुद को तैयार कर सके.

सरिता ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा , मैं इस साल अपनी कमजोरियों पर मेहनत करके सुधार की कोशिश करुंगी. मुझे खुद पर भरोसा है. मैं साल भर में अपनी तकनीक पर मेहनत करुंगी ताकि रियो ओलंपिक 2016 के लिये तैयार हो सकूं. मेरा फोकस देश के लिये ओलंपिक पदक जीतने पर है.

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ ने सरिता पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है जिसने इंचियोन एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में विवादास्पद तरीके से मिली हार के बाद कांस्य पदक स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. सरिता ने यह भी कहा कि खेलमंत्री सर्वानंद सोनोवाल अगर लगातार उनकी हौसलाअफजाई नहीं करते तो उसे प्रेरणा नहीं मिलती. उसने कहा , सोनोवाल सर काफी सहयोगी है और लगातार मुझे प्रोत्साहित कर रहे हैं. इससे मेरा मनोबल बढा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >