विश्व बैडमिंटन रैकिंग चौथे स्थान पर पहुंचे किदांबी श्रीकांत

नयी दिल्ली : युवा किदाम्बी श्रीकांत ने विश्व बैडमिंटन में आगे बढ़ना जारी रखा है. वह सत्र के आखिर में दुनिया के चोटी के पांच खिलाडियों में शामिल हो गये. इस वर्ष के शुरु में 40 से अधिक की रैंकिंग रखने वाले श्रीकांत विश्व बैडमिंटन की ताजा रैकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान […]

नयी दिल्ली : युवा किदाम्बी श्रीकांत ने विश्व बैडमिंटन में आगे बढ़ना जारी रखा है. वह सत्र के आखिर में दुनिया के चोटी के पांच खिलाडियों में शामिल हो गये. इस वर्ष के शुरु में 40 से अधिक की रैंकिंग रखने वाले श्रीकांत विश्व बैडमिंटन की ताजा रैकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं और वह शीर्ष पांच में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गये हैं.

चाइना सुपर सीरीज प्रीमियर जीतने के बाद हांगकांग और दुबई में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 21 वर्षीय श्रीकांत दो पायदान आगे बढे हैं. इससे पहले प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद क्रमश: पहले और चौथे नंबर पर रहे थे.

श्रीकांत ने कहा, जब मैंने इस साल की शुरुआत की थी तो मैं शायद 45वीं रैकिंग के आसपास था. इसलिए मैंने विश्व नंबर चार पर पहुंचने की उम्मीद नहीं की थी. लेकिन मैं इस सत्र में अपने प्रदर्शन से वास्तव में खुश हूं. यह शानदार साल रहा. चोटी के भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने कुआलालम्पुर में आज जारी ताजा विश्व रैंकिंग में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >