ओसीए ने खेलों के दौरान अच्छे आचरण की अपील की

इंचियोन:एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख अहमद अल फहाद अल सबाह नेअधिकारियों और खिलाडियों से खेलों के दौरान अच्छे आचरण की अपील की है. इससे पहले यौन उत्पीडन के मामले में एक अधिकारी को बाहर किये जाने और एक फुटबालर पर महिला को जबर्दस्ती छूने के आरोप लगा था जिसको बाद यह अपील की गई. […]

इंचियोन:एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख अहमद अल फहाद अल सबाह नेअधिकारियों और खिलाडियों से खेलों के दौरान अच्छे आचरण की अपील की है.
इससे पहले यौन उत्पीडन के मामले में एक अधिकारी को बाहर किये जाने और एक फुटबालर पर महिला को जबर्दस्ती छूने के आरोप लगा था जिसको बाद यह अपील की गई.
शेख अहमद ने कहा कि अगले दो सप्ताह में खेलों के दौरान 13000 अधिकारियों और खिलाडियों को अच्छे आचरण की मिसाल पेश करनी चाहिये.
ओसीए ने दो दिन पहले एक महिला वालिंटियर के यौन उत्पीडन के आरोप में ईरानी टीम के एक अधिकारी को बाहर कर दिया था. इसके बाद एक फलस्तीनी फुटबालर को भी इस तरह के आरोप पर कड़ी ताकीद की गई.
पुलिस ने बाद में बताया कि एक फलस्तीनी फुटबालर द्वारा खेलगांव में लाउंड्री में काम करने वाली महिला को जबर्दस्ती छूने के आरोपों की जांच की जा रही है.
ओसीए कार्यकारी बोर्ड की बैठक में शेख अहमद ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि अगले 16 दिन हमारे खिलाडी और अधिकारी सद्भावना और अच्छे आचरण का नमूना पेश करेंगे. खेलों के दौरान अच्छा माहौल बनाये रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >