डेविस कपः राफेल नडाल ने स्पेन को फाइनल में पहुंचाया, कनाडा से होगी खिताबी भिड़ंत

मैड्रिडः राफेल नडाल ने फेलिसियानो लोपेज के साथ मिलकर निर्णायक टेनिस युगल मुकाबले में जीत हासिल की और सेमीफाइनल में ब्रिटेन को 2-1 से हराकर स्पेन को 2012 के बाद पहले डेविस कप फाइनल में पहुंचाया. शनिवार को लोपेज एकल में काइल एडमंड से हार गये थे जिससे स्पेन 0-1 से पिछड़ रहा था. लेकिन […]

मैड्रिडः राफेल नडाल ने फेलिसियानो लोपेज के साथ मिलकर निर्णायक टेनिस युगल मुकाबले में जीत हासिल की और सेमीफाइनल में ब्रिटेन को 2-1 से हराकर स्पेन को 2012 के बाद पहले डेविस कप फाइनल में पहुंचाया. शनिवार को लोपेज एकल में काइल एडमंड से हार गये थे जिससे स्पेन 0-1 से पिछड़ रहा था. लेकिन नडाल ने डान इवांस को हराने के बाद लोपेज के साथ मिलकर निर्णायक युगल मैच में जेमी मरे और नील स्कुपस्की की जोड़ी पर 7-6 7-6 से जीत हासिल की.

इस तरह पांच बार की चैम्पियन स्पेन की टीम 2012 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची और अब टीम रविवार को फाइनल में कनाडा के सामने होगी जिसने दूसरे सेमीफाइनल में रूस को मात दी. एडमंड ने लोपेज को 6-3 7-6 से हराया. इसके बाद नडाल ने इवांस को 6-4 6-0 से पराजित कर स्कोर 1-1 से बराबर किया.

डेनिस शापोवालोव और वासेक पोसपिसिल की बदौलत कनाडा की टीम पहले डेविस कप फाइनल में पहुंचने में सफल रही. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल अपने पांचवें डेविस कप खिताब की कोशिश में हैं, उन्होंने 2004 में पहली ट्राफी हासिल की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >