तैराकी कोच के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, रिजिजू ने दिये कार्रवाई के निर्देश

पणजी/नयी दिल्ली : गोवा पुलिस ने गुरूवार को एक तैराकी कोच के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत बलात्कार एवं धमकाने के आरोप में एक मामला दर्ज किया. गोवा तैराकी संघ (जीएसए) में कार्यरत सुरजीत गांगुली पर 15 साल की लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया जो उनके मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रही थी. […]

पणजी/नयी दिल्ली : गोवा पुलिस ने गुरूवार को एक तैराकी कोच के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत बलात्कार एवं धमकाने के आरोप में एक मामला दर्ज किया. गोवा तैराकी संघ (जीएसए) में कार्यरत सुरजीत गांगुली पर 15 साल की लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया जो उनके मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रही थी. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया था और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मामले में कठोर कदम उठाने का वादा किया.

जीएसए ने गुरुवार को कोच को बर्खास्त कर दिया था. गोवा के मापुसा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर कपिल नायक ने बताया कि गांगुली के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार), 354 (छेड़छाड़) और 506 (आपराधिक भयादोहन) तथा यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा कानून (पोक्सो) की धाराओं एवं गोवा बाल अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गांगुली का अब तक पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >