यूएस ओपन: महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची कनाडा की बियांका एंद्रीस्कू, बेनसिच से होगा मुकाबला

न्यूयॉर्क: कनाडा की बियांका एंद्रीस्कू ने बुधवार यूएस ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली. एंद्रीस्कू ने बेल्जियम की एलीसे मर्टन्स को 3-6, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी. उन्नीस साल की बियांका एंद्रीस्कू अंतिम चार में जगह बनाने वाली पहली युवा खिलाड़ी बन गयी हैं. सेमीफाइनल में बेनसिच से […]

न्यूयॉर्क: कनाडा की बियांका एंद्रीस्कू ने बुधवार यूएस ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली. एंद्रीस्कू ने बेल्जियम की एलीसे मर्टन्स को 3-6, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी. उन्नीस साल की बियांका एंद्रीस्कू अंतिम चार में जगह बनाने वाली पहली युवा खिलाड़ी बन गयी हैं.

सेमीफाइनल में बेनसिच से होगा मुकाबला

जीत के बाद बेनसिच ने कहा कि ‘सेमीफाइनल में पहुंचना अच्छा लग रहा है. मैं इस दिन का सपना देख रही थी. मैंने इसके लिये काफी कड़ी मेहनत की है और हां, यह बहुत अच्छा अहसास है’. सेमीफाइनल में इनका सामना स्विटजरलैंड की बेनसिच से होगा. दोनों के बीच ये पहला मुकाबला होगा. क्वार्टर फाइनल में स्विटजरलैंड की 13वीं वरीयता प्राप्त बेनसिच ने क्रोएशिया की 23वीं वरीयता प्राप्त डोना वेकिच को 7-6, 6-3 से हराया.

24वें ग्रेंडस्लैम के काफी करीब पहुंची सेरेना

वहीं सेरेना विलियम्स 24वां ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतकर मार्गेट कोर्ट के रिकार्ड की बराबरी करने की कोशिश करेंगी. गुरूवार को दूसरे सेमीफाइनल में उनका सामना यूक्रेन की पांचवीं वरीय एलिना स्वितोलिना से होगा. सेरेना विलियम्स का पिछला ग्रेंडस्लेम मुकाबला उनकी 100वीं जीत थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >