मुंबई : मुंबई इंडियन्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पूर्व राष्ट्रीय टीम के शिविर से जुड़ने के लिये स्वदेश रवाना हो गये हैं.
पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एक और मैच खेलने के बाद रवाना होंगे, जबकि मार्कस स्टोइनिस भी दो मई से शुरू होने वाले शिविर के लिये स्वदेश लौटेंगे.
बेहरनडोर्फ ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की शृंखला समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियन्स से जुड़े थे. उन्होंने ट्वीट करके स्वदेश लौटने की घोषणा की. यह तेज गेंदबाज पांच आईपीएल मैचों में खेला था जिसमें उन्होंने 165 रन देकर पांच विकेट लिये थे.
