बोले CSK के कप्तान एमएस धौनी- हरभजन-ताहिर पुरानी शराब की तरह

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का मानना है कि हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने साबित कर दिया है कि उम्र केवल संख्या होती और जिस तरह से वे परिपक्व हुए हैं उसको देखते हुए उनकी तुलना पुरानी शराब से की. धौनी स्वयं 37 साल के हैं लेकिन उन्होंने चेन्नई की […]

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का मानना है कि हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने साबित कर दिया है कि उम्र केवल संख्या होती और जिस तरह से वे परिपक्व हुए हैं उसको देखते हुए उनकी तुलना पुरानी शराब से की.

धौनी स्वयं 37 साल के हैं लेकिन उन्होंने चेन्नई की कोलकाता नाइटराइडर्स पर सात विकेट से जीत के बाद 38 वर्षीय हरभजन (15 रन देकर दो विकेट) और 40 वर्षीय ताहिर (21 रन देकर दो विकेट) के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘‘उम्र उनके (हरभजन और ताहिर) साथ है. वे पुरानी शराब की तरह हैं और वे परिपक्व हो रहे हैं.’

धौनी ने कहा, ‘‘भज्जी जिस मैच में भी खेला उसने अच्छा प्रदर्शन किया. मैंने ताहिर को आजमाया और उसने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी. उसे मुझ पर भरोसा है.’

पूर्व भारतीय कप्तान ने विशेषकर ताहिर की प्रशंसा की और कहा कि कैसी भी परिस्थिति हो वह इस दक्षिण अफ्रीकी पर निर्भर रह सकते हैं. धौनी ने कहा, ‘‘ वह अच्छी लेग ब्रेक और गुगली ही नहीं बहुत अच्छी फ्लिपर भी करता है. वह (ताहिर) ऐसा गेंदबाज है अगर उसे आप कहो कि इस तेजी से गेंद करनी है तो वह हर बार ऐसा करेगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >