IPL 2019: आंद्रे रसेल ने 13 गेंदों पर जड़ा 48 रन, बोले शाहरुख खान- वाह बाहुबली

बेंगलुरू: आंद्रे रसेल ने फिर से डेथ ओवरों में अपनी पावर हिटिंग का जबर्दस्त नमूना करके विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के अर्धशतकीय प्रयासों पर पानी फेरा और कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल मैच में शुक्रवार को यहां रायल चैलेंजर्स बेंगलोर पर पांच विकेट से रोमांचक जीत दिलायी. केकेआर की टीम के धुआंधार खिलाड़ी आंद्रे रसेल […]

बेंगलुरू: आंद्रे रसेल ने फिर से डेथ ओवरों में अपनी पावर हिटिंग का जबर्दस्त नमूना करके विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के अर्धशतकीय प्रयासों पर पानी फेरा और कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल मैच में शुक्रवार को यहां रायल चैलेंजर्स बेंगलोर पर पांच विकेट से रोमांचक जीत दिलायी.

केकेआर की टीम के धुआंधार खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने 13 गेंदों पर 48 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलायी जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स के ओनर शाहरुख खान गदगद हैं. इस जीत के बाद वे अपनी टीम की तारीफ करते नजर आये. उन्होंने आंद्रे रसेल की तस्वीर अपने ट्विटर वॉल पर शेयर की और टीम को बधाई दी. इस तस्वीर में आंद्रे रसेल को शाहरुख ने बाहुबली के रुप में दर्शाया.

शाहरुख खान ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है- शानदार खेले कोलकाता नाइट राइडर्स, क्रिस लिन, नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा….टीम के हर खिलाड़ी ने शानदार काम किया लेकिन आप सभी सहमत होंगे कि सारी तारीफ पर ये तस्वीर भारी पड़ेगी… यहां चर्चा कर दें कि रसेल ने केवल 13 गेंदों पर एक चौके और सात छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाये और बेंगलोर के पांच विकेट पर 205 रन के बड़े स्कोर को भी बौना बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >