IPL 2019 में लगातार पांचवीं हार के बाद फूटा विराट का गुस्सा, कहा ऐसी गेंदबाजी होगी तो कभी नहीं जीत पायेंगे

बेंगलुरु : IPL 2019 में लगातार पांचवीं हार मिलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाज के प्रदर्शन पर नाखुशी जाहिर की है. उन्होंने मैच के बाद कहा कि गेंदबाज ने पर्याप्त क्षमता से गेंदबाजी नहीं की जिसके कारण हमें यह हार मिली. हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ते हुए कोहली […]

बेंगलुरु : IPL 2019 में लगातार पांचवीं हार मिलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाज के प्रदर्शन पर नाखुशी जाहिर की है. उन्होंने मैच के बाद कहा कि गेंदबाज ने पर्याप्त क्षमता से गेंदबाजी नहीं की जिसके कारण हमें यह हार मिली.

हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ते हुए कोहली ने कहा कि इस मैच में हम बढ़िया खेले थे, जीत के लिए किसी रॉकेट साइंस की जरूरत नहीं थी. लेकिन टफ समय में अगर गेंदबाज ढीला-ढाला प्रदर्शन करेंगे वह भी तब जब आपके सामने आंद्रे रसेल जैसा तूफानी बल्लेबाज हो तो जीत कैसे मिलेगी. अगर हम ऐसी ही गेंदबाजी करेंगे तो विपक्ष पर क्रूशियल समय में दबाव कैसे बना पायेंगे.

गौरतलब है कि कल के मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने आइपीएल के 17वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से हराया. इसके साथ ही कोलकाता ने इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. वहीं, बेंगलुरु की यह लगातार पांचवीं हार है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 205 रन बनाये. जवाब में कोलकाता ने पांच विकेट खोकर पांच गेंद शेष रहते मैच जीत लिया. केकेआर के आंद्रे रसेल मैच के मुख्य आकर्षण रहे. उन्होंने सिर्फ 13 गेंद की पारी में सात छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाये.

IPL KKRvsRCB : कोहली-एबी की पारी बेकार, आरसीबी की पांचवीं हार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >